Interesting facts about Bangkok (Thailaind)

बैंकॉक (Bangkok) ज्यादातर भारतीयों की ड्रीम डेस्टिनेशन होती है। हममे से कई एक बार वहाँ जाने का ख्वाब रखते है। बैंकॉक को थाई मे “एंजिल्स का शहर” भी कहा जाता है।  थाईलैंड की यात्रा भारतीयों के लिए बजट फ्रेंडली भी होता है इसलिए यहाँ की यात्रा आसान हो जाती है। क्या आप भी बैंकॉक जाने का सपना देखते है। लेकिन बैंकॉक जाने से पहले आप को वहाँ के बारे मे ये बातें जान लेनी चाहिए 

बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी है जिसका पूरा नाम “क्रुंग थेप महानाखोन आमोन रत्तनकोसिन महिनथारा अयुथया महादिलोक फोप नोफारत रत्चथानी बुरिरोम उडोमराचनीवेट महासथान आमोन पिमन अवतन सक्त सक्कथतिया वित्सानुकम प्रसीत” है, जिसका मतलब होता है “स्वर्गदूतों का शहर” , महान शहर, बुद्ध का निवास स्थान, अयुत्या का का अभेद्य शहर, इंद्र द्वारा दिया गया शहर और विष्णुकर्ण द्वारा निर्मित।” तो चलिए जानते है बैंकॉक से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे मे 

top 10 facts about Bangkok (Thailaind)

Interesting Facts of Bangkok 

1 – बैंकॉक (Bangkok) की कुल आबादी लगभग एक करोड़ (10 million) से ज्यादा है जो इसे थाईलैंड का सबसे आबादी वाला शहर बनाता है। 

2 – थाईलैंड के इस खूबसूरत शहर की स्थापना राजा राम I ने 21 अप्रैल 1982 को की थी। 

3 – बैंकॉक (Bangkok) को इसके सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है, यहाँ कई ऐतिहासिक मंदिर, महल व संग्रहालय स्थित है। जिनमे ग्रांड पैलेस, वाट प्रा केव (Temple of the Emerald Buddha) और नेशनल म्यूसियम शामिल है। 

4 – बैंकॉक (Bangkok) हर तरह के परिवहन से जुड़ा हुआ है। यहाँ दो अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कई राजमार्ग, रेलवे इसके अलावा जलमार्ग परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध है। बैंकॉक दक्षिण पूर्व एशिया का प्रमुख परिवहन केंद्र है। 

5 – बैंकॉक से होकर बहने वाली चाओ फ्राया नदी (Chao Phraya River) जल परिवहन के लिए बहोत महत्वपूर्ण है। यहाँ से कई प्रकार के आयात-निर्यात किए जाते है जो देश के विकास मे सहायक है। 

6 – बैंकॉक (Bangkok) इस दुनिया का सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला शहर है। हर साल लगभग 2.2 करोड़ (22 million) पर्यटक यहाँ घूमने आते है। 

7 – दुनियाभर के पर्यटको को यहा की नाइटलाइफ, पार्टी, तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविधताए अपनी ओर खीचते है। 

8 – यह शहर जितना फेमस है उतना ही फेमस है यहाँ का स्ट्रीट फूड। आपको कई तरह के मजेदार स्वादिस्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे, जो की काफी सस्ते दामो मे उपलब्ध होते है। 

9 –  एक समय बैंकॉक (Bangkok) को “पूर्व का वेनिस (Venice of the East)” भी कहा जाता था, क्योकि यहाँ नहरों (canals) के व्यापक नेटवर्क थे को कि transportation और commerce के लिए इस्तेमाल लिए जाते थे। 

10 – जो बैंकॉक (Bangkok) का official नाम है वह 169 अक्षरों से मिलकर बना है, जो कि इसे विश्व का सबसे लंबे नाम वाला शहर बनाता है (longest city name in the world )। इसे आप ऊपर पढ़ ही चुके होंगे। 

11 – बैंकॉक (Bangkok) मे स्थित वाट ट्राइमित मंदिर (Wat Traimit temple) अनोखे बुद्ध प्रतिमा के लिए जाना जाता है, जो कि पूरा सोने का बना हुआ है। यह अब तक विश्व मे सोने से बनाई गई सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा है। 

12 – थाईलैंड के इस शहर मे लगभग 400 से ज्यादा मंदिर स्थापित हैं, जो की पूरे शहर मे फैले हुए है। 

13 – बैंकाक (Bangkok) मे दक्षिण पूर्व एशिया की कुछ सबसे ऊंची इमारतें भी पाई जाती है, जिनमें बैयोक टॉवर II, महानाखोन और किंग पावर महानाखोन जैसी इमारतें शामिल हैं।

14 – यहाँ पर लगाने वाला चाटुचक साप्ताहिक बाजार (Chatuchak Weekend Market) दुनिया के सबसे बड़े साप्ताहिक बाज़ारों मे से एक है जहां 1500 से भी ज्यादा दुकाने लगाई जाती है। जिनमे कपड़ो से लेकर खाने-पीने तक की सारी चीजें उपलब्ध होती है। 

15 – शहर का ग्रांड पैलेस कॉम्प्लेक्स (Grand Palace complex) साल 1925 तक थाईलैंड के राजा का आधिकारिक निवास स्थान था, जो की आज एक टुरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। यह पर्यटकों का प्रमुख केंद्र भी है। 

16 – बैंकॉक (Bangkok) को दुनिया के सबसे गरम शहरों मे गिना जाता है। अप्रैल का महिना सबसे ज्यादा गरम होता है और इसी महीने यहाँ सोंगक्रन त्योहार मनाया जाता है, जो कि बिना रंग के होली की तरह होती है, जिसमे लोग एक दूसरे के ऊपर पानी डालते है। 

इन्हे भी पढे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *