5 best morning habits you should adopt

Morning routine :- सबसे पहले सुबह उठना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठ जाते हैं। और प्रतिदिन उगते हुए सूरज को देखते हैं तो अपनी दिनचर्या को उर्जावान बना सकते हैं। सुबह की हवा शुद्ध होती है और हमे जीवंत होने का एहसास कराती है। सुबह जल्दी उठने से दिन भी बड़ा लगने लगता है। जिससे आपका काफी समय फ्री बचता है। सुबह उठकर आपको कुछ आदतें जरूर अपनाने चाहिए जो आपके जीवन को चमत्कारी रूप बदल देंगे।

सुबह की 5 सबसे अच्छी आदतें (best morning habits) 

1. चलना

सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद फ्रेस होइए और सैर पर निकल जाइए। सुबह का चलना ही आपके लिए दवा की तरह है। सवेरे टहलने से आपके शरीर मे रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। आप स्वस्थ रहते हैं और शारीरिक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करने लगता है।

2. गहरी साँसे लेना सुबह

सुबह उठने के बाद खुली हवा मे जाकर गहरी व लंबी साँसे जरूर लें। सुबह के समय गहरी साँस लेने से दिमाग मे ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त रूप से पहुंचती है। जिससे दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। इस तरीके को अपनाकर याददाश्त को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा सुबह गहरी साँस लेने से शरीर मे ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है।

3. कसरत करना

एक सुन्दर और गठिला शरीर पाने के लिए कसरत आवश्यक है। लेकिन सुबह की कसरत आपके स्वास्थ को ना जाने कितने अनगिनत फायदे दिला सकती है । लंबे व बेहतर जीवन के लिए कसरत जरूर करें। आज भी गांवों में लोग सुबह से मेहनत करने लगते हैं। जिससे उनका शरीर बहोत मजबूत हो जाता है। और छोटी मोटी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

4. मेडिटेशन करना

अपने मन को शांत करना है तो हमें सुबह-सुबह ध्यान करना चाहिए। क्योंकि सुबह का समय मेडिटेशन के लिए एकदम सही माना जाता है । मेडिटेशन जीवन को सरल और स्थिर बना देती है। मेडिटेशन हमे अंदरूनी आनंद देता जो दूसरे सुखों से कई गुना बेहतर है। अगर आपको सफल व्यक्ती बनना है तो ध्यान ही हमे उन ऊचाईयों तक पहुचा सकता है।

5. नास्ता करना

सुबह का नास्ता मजबूत और हेल्दी होना चाहिए, आप चाहे कितने ही व्यस्त क्यों न हो , नास्ता करना कभी ना भूलिए। सुबह का नास्ता शरीर को भरपूर energy देता है। यह हमारे लिए रातभर का उपवास तोड़ने जैसा है। इसीलिए इसे break fast कहते हैं। कोशिश करे कि इन नास्तों में अंकुरित अनाजों को शामिल करे। नास्ता अगर हेल्थी होगा तो पूरे दिन शरीर में सुस्ती का एहसास नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *