Health Benefits Of Kiwi :- कीवी भारतीय बाजारो मे पाया जाने वाला आज का आम फल हो गया है। और इसके फायदे भी बहोत है। कीवी पोषक तत्वो से भरपूर होते हैं। इनमे उपस्थित विटामिन्स शरीर मे इम्युनिटी बूस्टर का काम करते है। कीवी मे विटामिन सी की भरमार होती है, इसलिए इसे रोजाना खाने से त्वचा चमकदार होती है व झुरियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसमे फाइबर, एंटीओक्सीडेंट जैसे मौजूदा तत्व हमे घातक बीमारियो से बचाने का काम करतीं है। कहा जाता है की कीवी फल मे सेरोटोनिन भी पाया जाता है, जो की हमारे शरीर मे खुशी देने वाले हार्मोन्स को बढ़ाती है।
कीवी खाने के फायदे और नुकसान
देखा जाए तो यह मूल रूप से एक चीनी फल है। चीन मे इसकी पैदावार बहुतायत रूप से होती हैं। आज पूरे विश्व का 56% किवी फल के उत्पादन का श्रेय चीन को ही जाता है। हालाकी भारत के कुछ ठंडे पहाड़ी इलाको मे भी इसकी खेती की जाती है। चलिए जानते है कीवी खाने के फायदे व नुकसान (benefits of kiwi and disadvantages of kiwi)
कीवी खाने के फायदे ( Benefits of kiwi )
डायबटीज़ कंट्रोल करती है



कीवी खाने से डायबटीज़ को थोड़ा कंट्रोल किया जा सकता है। क्योकी रोजाना कीवी खाने से खून मे उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। ग्लूकोज या शर्करा की मात्रा खून मे बढ्ने से डायबटिक रोगियों परेशानी होती है। किवी फाइबर से भरपूर और जीआई (glycemic index) कम होने के कारण यह शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसलिए डायबटीज़ के मरीजो के लिए कीवी का सेवन फायदेमंद होता है।
नींद अच्छी आती है



अगर आपको नींद ना आने की समस्या हो रही है तो आप जल्द ही कीवी का सेवन शुरू कर दीजिए। क्योकी किवी मे प्राकृतिक एंजाइम भरे हुए होते है। जो अच्छी नींद बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। किवी फल मे पाया जाने वाला एंटीओक्सीडेंट बीमारियों से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखता है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे है तो किवी फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होगा। आप सोने से एक घंटे पहले अपने आहार मे इसे शामिल कर सकतेन है।
हृदय रोगो के लिए फायदेमंद है



कीवी का सेवन हार्ट रोगो के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योकी इस फल मे मैग्नेशियम और पोटेशियम की मात्रा पर्याप्त रूप से होती है। जो ब्लड प्रेशर बढ्ने नही देता और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी सामान्य बनाकर रखता है। जिनके कारण हार्ट अटैक जैसे खतरे कम हो जाते है। जो लोग दो या तीन महीनो से कीवी का सेवन कर रहे है वो दिल के रोगो से एक निश्चित दूर बना चुके होते है।
रक्त चाप कम करने के लिए



कीवी फल कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्वो से भरपूर होते है। जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करते है। और हमारे शरीर मे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित मे मदद करते है। इसलिए रक्त चाप के मरीजों को आहार में किवी फल को शामिल जरूर करना चाहिए। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी समस्याए ब्लड प्रेशर से संबन्धित बीमारियाँ है। जिन्हे कीवी का सेवन दूर कर सकता है।
वजन घटाने के लिए



कीवी मे अच्छा – खासा प्रोटीन का स्त्रोत माना गया है । जो शरीर मे वसा की मात्रा को जमने नही देता या उन्हे बढ़ाता नही है। बैड कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल मे रखता है। जिनके कारण शरीर का वजन बढ़ता नही है। जो व्यक्ती मोटापे का शिकार है या वजन जल्दी बढ्ने की समस्या है तो अपने भोजन मे कीवी को शामिल कर सकते है।
आंखो के लिए



कीवी मे आंखो की रोशनी बढ़ाने की भी शक्ती होती है। इससे आंखो से जुड़ी कई बीमारियों को कुछ हद तक समय रहते ठीक किया जा सकता है। जो लोग ऑफिस कर्मचारी होते है। और उनका ज़्यादातर समय कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने गुजरता है उन्हे कीवी खाना चाहिए।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए



किवी के अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है और शारीरिक सिस्टम को मजबूत रखने में सहायता करता है। जिसके कारण शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। अगर किसी व्यक्ती का इम्युनिटी सिस्टम दमदार है तो उससे बीमारियां भी दूरी बना लेती है।
कीवी खाने के नुकसान
अभी तक हम जान रहे थे कि benefits of kiwi अब जानेगे इसके होने वाले नुकसान। क्योकी जाहिर सी बात है हर पहलू के दो हिस्से होते है। कीवी फल का भी जरूरत से ज्यादा का सेवन आपको नुकसानदेह साबित होता है। तो चलिए जानते है कौन से है वे नुकसान
स्किन रैशेज की समस्या
कीवी का ज्यादा सेवन स्किन रैशेज की समस्या उत्पन्न करता है। इसके आलावा खुजली के बाद सूजन की समस्या भी उत्पन्न करती है। इसलिए इसके सेवन से स्किन समस्याए हो रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अस्थमा के मरीजों में एलर्जी
अस्थमा के कुछ मरीजो को भी कीवी से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। क्योकी इससे उन्हे एलर्जी जैसी संसयाए घेरती है।
मुंह, जीभ और होंठों पर सूजन
ज्यादा मात्रा मे कीवी का सेवन ओरल एलर्जी सिंड्रोम को भी जन्म देता ही। जिसके परिणाम स्वरूप मुह, जीभ व होठो मे सूजन की समस्या देखने को मिलती है। और इलाज की असुविधा मे यह बढ़ सकती है।
किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक
जिन लोगो मे किडनी की समस्या है उन्हे कीवी खाने से परहेज करनी चाहिए। क्योकी इसमे पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। और किडनी रोगी को पोटेशियम की मात्रा को कम करने की सलाह दी जाती है।
पैंक्रियाज में सूजन
अत्यधिक कीवी का सेवन आपके पैंक्रियाज मे सूजन उत्पन्न करता है। जिसके कारण पैंक्रियाटाइटिस जैसी बीमारियाँ उत्पन्न हो सकता है। इसमे रोगी को पेट मे बहोत दर्द होता है। यह एक गंभीर व खतरनाक बीमारी है।
डायरिया, उल्टी की समस्या
डायरिया, उल्टी दस्त कीवी मे उपस्थित फाइबर के कारण होता है। इसलिए सीमित मात्रा मे ही कीवी का प्रयोग उत्तम है।
कीवी फल कब खाना चाहिए
कीवी खाने का तरीका बड़ा ही आसान है। इसे आप सीधे काटकर खा सकते है। सुबह नास्ते के तौर पर खाली पेट कीवी खाने के फायदे बहोत है। ये आपके बॉडी को डिटोक्स कर देता है।
दिन कितने कीवी खाए
आप दिन मे सिर्फ एक कीवी खाए तो यह पर्याप्त होगा आपको सेहत के लिए। पर याद रखें अगर आप ज्यादा खाना चाहते है तो दिन मे तीन से ज्यादा कीवी ना खाए।
इन्हे भी पढे :-
नोट:- रोजाना कीवी का सेवन करने से पहले अपने चिकिस्तकों की सलाह जरूर ले। और अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या समस्या है तो विशेषज्ञो से बाते करे। इसके बाद ही कीवी का सेवन उचित समझे।