Interesting facts about England इंग्लैण्ड के बारे कुछ रोचक तथ्य
1 – इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है



कई लोग इंग्लैंड को ही यूके या यूनाइटेड किंगडम कहते है। लेकिन क्या आप जानते है इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम के चार देशों में से एक है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश ( इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ) शामिल हैं।
2 – England का राष्ट्रीय भोजन एक भारतीय भोजन है।
इंग्लैंड मे भारतीय भोजन को बहोत पसंद किया जाता है। यही वजह है की इन्होने एक भारतीय भोजन को अपना राष्ट्रीय भोजन बना दिया है। चिकन टिक्का मशाला इंग्लैंड का राष्ट्रीय भोजन है। हालाकी इनके अपने कई ट्रेडीशनल व्यंजन है जो लाजवाब है। लेकिन भारतीय मसालो की बात ही कुछ और होती है, जिसके कारण हर व्यंजन का स्वाद बढ़ जाता है।
3 – इंग्लैंड के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते है।
भारत की तरह इंग्लिश कल्चर मे भी चाय का बहोत महत्व है। यहाँ के लोगो को चाय पीना बेहद पसंद होता है जो की रोज़मर्रा की आदतों मे शामिल है। भारत मे भी ब्रिटिश लोगो ने ही हमे चाय लाकर दी। लेकिन कुछ सालो मे चाय की जगह कॉफी ने लेनी शुरू कर दी है। और समय के साथ यह धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
4 – इंग्लैंड मे लाइन के बीच घुसना आपको भारी पड़ सकता है।



जब कभी भी हम किसी टिकट या एंट्री के लिए कतार बना कर खड़े होते है और कुछ लोग बीच मे ही लाइन को तोड़कर घुसने की कोशिस करते है तो बहोत गुस्सा आता है। लेकिन इंग्लैंड मे ऐसा करना किसी अपराध से कम नही है। अगर कोई व्यक्ती यहाँ किसी लाइन को तोड़कर बीच मे घुसता है तो उसे £1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
5 – बाथरूम मे नही मिलेगा कोई भी स्विच बोर्ड



भारत मे बने घरो के बाथरूम मे स्वीच बोर्ड का होना बहोत आम है। यह जरूरी हिस्सा भी है कुछ चीजों के लिए। लेकिन आपको इंग्लैंड मे स्वीच बोर्ड वाला कोई भी बाथरूम देखने को नही मिलेगा। सुरक्षा को देखते हुए यहाँ की सरकार ने बाथरूम मे स्वीच बोर्ड लगाने की अनुमति नही दी है।
6 – कई जाने माने वैज्ञानिको का है जन्म स्थान
इंग्लैंड कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों का जन्मस्थान रहा है, जिन्होने विश्व मे अपना गहरा योगदान दिया है। उनमे से कुछ वैज्ञानिक है, जैसे आईजैक न्यूटन इन्होने लोगो को गुरुत्वाकर्षण का महत्व समझाया। चार्ल्स डार्विन भूवैज्ञानिक और जीवविज्ञानी विज्ञान में उनके महत्वपूर्ण योगदान हैं। स्टीफन हाकिंग्स 20वी सदी के महान वैज्ञानिको मे से एक।
7 – ब्रिटिश पुलिस नही रखती अपने पास हथियार



आमतौर पर पब्लिक प्लेस मे ब्रिटिश पुलिस को बिना हथियारो के देखा जाता है। इसका कारण है की वे जनता से दोस्ताना स्वाभाव रख सके, लोगो के अंदर उनका डर ना हो। हालाकी वे चौकन्ने होते है और समय आने पर ही हथियारो से लैस पुलिस कर्मियों को देखा जा सकता है।
8 – यहाँ के पब के अंदर नशे मे आना है गैरकानूनी
पब इंग्लैंड के कल्चर मे शामिल है। आपको कई पब देखने को मिल जायेंगे जहां लोग एक दूसरे से मिलते है, मजा करते है। लेकिन खास बात यह है की यहाँ आप पब मे शराब पी तो सकते है लेकिन उसका नशा आप पर हावी नही होना चाहिए। अगर आप शराब पीकर बहके तो आपको जुर्माना या जेल की हवा भी हो सकती है।
9 – World Wide Web का आविष्कार इंग्लैंड मे हुआ है।
इंटरनेट की दुनिया मे www. का बहोत अत्यधिक महत्व है हम सब इससे परिचित है। क्या आप जानते है वल्ड वाइड वेब की शुरुआत किसने की थी । www की खोज ब्रिटिस वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली ने साल 1989 मे की थी।
10 – दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर इंग्लैंड में ही है।
दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर ब्रिस्टल चिड़ियाघर गार्डन को माना जाता है। जिसे 1836 मे लोगो के लिए खोला गया था पर इसे हाल ही मे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। जिसका कारण पर्यटकों की कमी। चिड़ियाघर को संचालन करने वाली संस्था का कहना है की कोरोना महामारी के बाद से यह लगातार नुकसान का सामना कर रहा था इसलिए यह निर्णय लेना पड़ा।
11 – ब्रिटिश पाउंड दुनिया का सबसे पुराना मुद्रा अभी भी उपयोग में है।
इंग्लैंड मे चलने वाली मुद्रा पाउंड दुनिया की सबसे पुरानी मुद्रा मानी जाती है। कहा जाता है की यह पहली बार 8 वीं शताब्दी में प्रचलन में आया और मूल रूप से चांदी के पैसे पर आधारित था। यह शब्द पाउंड (pound) लैटिन शब्द पोंडो (pondo) का अंग्रेज़ी अनुवाद है, जिसका मतलब होता है “तराजू पर तोला गया” ।
12 – शैम्पेन का आविष्कार इंग्लैंड मे हुआ था।
कई लोगो का सोचना है की शैम्पेन का आविष्कार फ्रांस में हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं है शैम्पेन को इंग्लैंड में खोजा गया था। बाद मे फांस ने इसे आधिकारिक नाम शैम्पेन दिया । शैम्पेन मूल रूप से स्पार्कलिंग वाइन है जिसे अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने खोजा था।
इन्हे भी पढे – बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान कैसे करें
13 – इंग्लैंड के राजा हाउस ऑफ कॉमन्स मे पैर भी रखने से डरते है।
अंग्रेजी कानून के अनुसार इंग्लैंड मे राज करने वाला कोई भी सम्राट हाउस ऑफ कॉमन्स मे पैर नही रख सकता। यह बहोत अजीब है कि जब राज करने वाला राजा अपने ही देश के हाउस ऑफ कॉमन्स मे वर्जित हो। कहा जाता है जब राजा चार्ल्स प्रथम ने सदन के पांच सांसदों को जबरन गिरफ्तार करने के लिए अंग्रेजी संसद पर हमला किया तो वे असफल रह गए। जिसके बाद 1642 मे कानून पारित किया गया, कोई भी सम्राट हाउस ऑफ कॉमन्स मे प्रवेश नही कर सकता। लेकिन क्या आप जानते है यह कानून आज भी कायम है महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने जीवन मे कभी भी हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रवेश नहीं किया है।