interesting facts about mosquito in hindi

मच्छर (mosquito) इस दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जो हर साल लाखो लोगो की जान लेता है फिर भी हम इसे मामूली सा समझते है। ऐसे ही नही कहते कि ” एक मच्छर आदमी को हिजड़ा “ बना देता है। यह छोटा सा जीव ही आपकी नींद, रातो की चैन सब उड़ा सकता है और अगर आपने लापरवाही बरती तो अंतिम यात्रा भी करवा सकता है।  बड़े-बड़े कवियों ने तो इनके ऊपर कविताए भी लिख डाली है। दुनियाभर मे मच्छरों की लगभग 3500 प्रजातियाँ पायी जाती है जिनमे से कुछ प्रजातियाँ ही खून पीती है। ज्यादातर मच्छरों की प्रजातिया पौधो या फूलो का रस पीकर ही जिंदा रहती है।  

मच्छर के बारे में रोचक तथ्य (interesting facts about mosquito)

1. आपके मन मे कभी कभार सवाल आता होगा कि क्या मच्छर (mosquito) सिर्फ खून पीते है? तो केवल मादा मच्छर ही हम इन्सानो का खून पीती है जबकी नर मच्छर शाकाहारी होते है वे किसी भी जीव का खून नही पीते सिर्फ पौधो का रस पीकर खुद को जिंदा रखते है। 

2. बिना खून के मादा मच्छर अंडे नही दे सकती क्योकि अंडे देने के लिए उन्हे प्रोटीन की जरूरत होती है और प्रोटीन कि कमी खून से पूरी होती है यही वजह है की सिर्फ मादा मच्छर ही खून पीती हैं। 

3. मच्छर (mosquito) बहोत ही छोटे होते है कभी-कभी ये ठीक तरह से दिखाई भी नही देते लेकिन अगर पूरी दुनिया के मच्छरों को मारकर एक जगह इकट्ठा कर लिया जाए तो पाँच किलोमीटर का ऊंचा ढेर लग जाएगा। 

4. क्या आप जानते है मच्छर कितने समय से जिंदा है ? माना जाता है कि मच्छर करोड़ो साल पहले धरती पर आए थे लगभग डायनासोर के समय मे और आज भी उनकी प्रजाती चली आ रही है। 

5. मादा मच्छर (female mosquito) हमे काटते ही नही है बल्कि खून चूसने के बाद त्वचा पर पेशाब भी करती हैं इसका कारण यह है कि उन्हे अपने पेट मे अतिरिक्त जगह चाहिए होती है नही तो उनका पेट फट जाएगा। 

6. मादा मच्छर एक बार मे इन्सानो का लगभग 0.01 से 0.1 मिलीमीटर खून चूस सकती हैं। 

7. मादा मच्छर अपने शारीरिक वजन का लगभग 3 गुना खून पी सकती है। 

8. ओ पॉज़िटिव ब्लड ग्रुप के लोगो को मच्छर (mosquito) ज्यादा काटते है इसके अलावा गर्भवती महिलाओ को भी मच्छर ज्यादा परेशान करते है। लेकिन अगर बात करे महिला और पुरुष मे तो पुरुर्षों के काटे जाने कि संभावना ज्यादा होती है। 

9. खून पीने के बाद एक मादा मच्छर अधिकतम 300 अंडे तक दे सकती है और देखा जाए तो जीवनभर मे ये लगभग 500 अंडे देती है। 

10. कहा जाता है की अमेरिकी वैज्ञानिको ने मच्छरो की ऐसी नस्ल तैयार की है जो मलेरिया के रोकथाम के लिए कारगर होती है। जिनके काटे जाने के बाद मलेरिया जैसी बीमारिया नही फैलेगी। इनका नुकसान सिर्फ इतना ही है कि ये खून चूसने मे सक्षम होगी। 

11.  एक मादा मच्छर दो हफ़्तो से लेकर दो महीनो तक जिंदा रह सकती है लेकिन नर मच्छर अधिकतम 20 दिनो तक ही जीवित रह पाते है। 

12. मादा मच्छर के खून पीने के बाद वे लगभग दो दिनो तक आराम करती है और खून नही पीती। 

इन्हे भी पढे :- Top 10 Best Luxury Hotels in India ये है भारत के दस सबसे महंगे होटल

13. पूरी दुनियाँ मे आइसलैंड (iceland) ही एक ऐसा देश है जहां एक भी मच्छर नही है क्योकि वे वहाँ के माहौल मे जीवित नही रह सकते। 

14. मच्छरों के काटे जाने से लगभग हर साल 10 लाख से अधिक लोगो की जान चली जाती है। किसी भी जीव के द्वारा मारे जाने की तुलना मे यह सबसे अधिक है। 

15.  अफ्रीका जैसे देश में ही मच्छर के काटने की वजह से लगभग हर 45 सेकंड में एक इन्सान की मौत हो जाती है। 

16. इन्सानो से निकलने वाले CO२ और पसीने की गंध को मच्छर दूर से ही पहचान लेते है और खिचे चले आते है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा की गर्मी के समय रात मे बिजली जाने के बाद रात के अंधेर मे मच्छर अधिक काटते है क्योकि आपके पसीने की गंध उन्हे आपके पास ले आती है।  

17. मच्छर ठंडे खून का प्रजाती है इसलिए इन्हे गरम इलाके बेहद पसंद होते है मौसम मे ठंडापन केपीने की वजह से ये हाइबरनेशन मे चले जाते है । हाइबरनेशन का मतलब है ये एकतरह से सो जाते है। 

18. मच्छर के जीवन चक्र (Mosquito Life Cycle) मे 4 चरण होते है – अंडे, लार्वा, प्यूपा और वयस्क मच्छर।

19. मादा मच्छर अपने अंडे पानी मे देती है जिसमे अंडो से लार्वा बनते है और पानी मे उपस्थित कार्बनिक पदार्थो को खाते है। पानी मे लगभग 10 दिन बिताने के बाद प्युपा मे बदलते है और बाद मे मच्छर बनकर उड़ जाते है। मादा मच्छर उड़ान भरने के लगभग दो दिन के बाद ही खून पीने मे सक्षम हो पाती है। 

20. मच्छर अक्सर गाना बजाकर हमे परेशान करते है और भाग जाते है, लेकिन ये सच नही है मच्छर उड़ने के लिए अपने पंखों को एक सेकण्ड मे लगभग 200 से 600 बार फड़फड़ाते है जिसकी वजह से आवाज उत्पन्न होती है। ज्यादातर लोगो को लगता है कि वे मुह से आवाज़े निकालते है।  

21. रात के अंधेरे मे भी मच्छरो को नही रोका जा सकता क्योकि आपके शरीर से निकालने वाली गर्मी और गंध आपका पता उसको बता ही देगी। 

22. एक औसतन मछर के उड़ने की रफ़्तार लगभग 1 से 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच ही होती है। देखा जाय तो यह सभी कीटो मे सबसे कम है। 

23. मच्छर ज्यादा उचाई तक नही उड़ सकते अगर इनकी उड़ान की उचाई मापी जाय तो ये सिर्फ 25 फीट की उचाई तक जा सकते है। हालाकी कुछ मच्छर हिमालय मे 8000 फीट की उचाई पर भी पाए गए है। 

24. mosquito इस दुनिया के सबसे घातक जीव है माना जाता है की इतिहास मे युद्ध के कारण जितनी भी मौते हुई है उनसे काही ज्यादा मौते मच्छरों के काटे जाने की वजह से हुई है। 

25. कहने को तो यह बहोत छोटा सा जीव है लेकिन इसकी यादद्स्त भी होती है। अगर आप किसी मच्छर (mosquito) को मारने की कोशिस करते है और वह बच जाता है तो 24 घंटो के लिए दूर होने की कोशिस करेगा और दुबारा सामना होने पर आपको पहचान जाएगा। 

 
आपको यह लेख ( interesting facts about mosquito ) क्या आप मच्छर के बारे मे ये तथ्य जानते है ? कैसा लगा हमे जरूर बताइये और अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे ताकी वे भी ऐसे जानकारियों का लाभ उठा सके। ITS NEW THINK ऐसे ही जानकारी लाता रहता है इसलिए हमसे जुड़े रहे और कोई शिकायत या सुझाव हो तो उसे भी कहे। ताकी आपके अनुभव और भी बेहतर हो सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *