Healthy diet in dinner :- भोजन हमारे शरीर के लिए बहोत ही महत्वपूर्ण है। पर जरूरी यह है की हमे पता होना चाहिए कि भोजन कब, कितना और क्या करना चाहिए है। कहते है सुबह का नास्ता हेल्दी और तगड़ा होना चाहिए। और वही रात का खाना कम व हल्का होना चाहिए। जितना सुबह का नास्ता जरूरी है उतना ही रात का खाना। रात के खाने मे आपने क्या खाया है इसका सीखा असर आपके नींद और सुबह पेट पर दिखाई देता है।
रात के dinner का ही अनहेल्दी खाना अपच जैसी जुड़ी समस्याओ को पैदा करता और इससे आपकी नींद भी खराब होती है। जिसका सीधा असर आपको स्वास्थ पर पड़ता है। इसलिए दुविधा होती है कि रात में क्या खाना चाहिए या क्या नहीं खाना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते है रात के भोजन में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ताकी सेहत बनी रहे ………..
( Must include these 5 things in dinner ) रात के भोजन में शामिल करें इन 5 चीजों को
हरी पत्तेदार सब्जी
इन्हे भी पढे :- कीवी फल खाने से हो सकते है जबरजस्त फायदे



हरी सब्जियाँ शरीर को कभी नुकसान नही पहुचाती। क्योकी इनके गुणकारी पोषक तत्व बहोत ही लाभकारी होते है। हरी पत्तेदार सब्जियों मे फाइबर की मात्रा अच्छी-ख़ासी होती है। फाइबर शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत करती है। व आसानी से डायजेस्ट हो जाती है। इसके अलावा खून की कमियों को भी पूरी करती है। पत्तेदार सब्जियाँ एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन्स से भी समृद्ध होते है। इसलिए रात के समय भोजन मे इन्हे शामिल करना चाहिए
छाछ



कहा जाता है की दही को दोपहर के भोजन मे शामिल करना चाहिए, वही रात के समय मे इसे खाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप रात के भोजन मे दही की जगह छाछ का प्रयोग करेंगे तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। छाछ पाचन क्रिया को मजबूत करती है। अपच जैसी समस्याए दूर हो जाती है।
दूध
रात के समय सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन करना चाहिए। पर इस बात पर थोड़ा ध्यान दे की दूध लो फैट वाला हो। दूध रात मे अच्छी नींद लेकर आता है, जिससे बॉडी अच्छे से रेलैक्स करती है व रिकवर हो पाती है। लेकिन अगर आपको थोड़ा बलगम की समस्या हो तो हल्दी वाले दूध को पीए फायदेमंद होगा। जिन्हे एसिडिटी की समस्या होती है रात मे दूध उनके लिए फायदेमंद होता है।
शहद, अदरक और लहसुन
अदरक, लहसुन और शहद बहोत ही गुणकारी होते है। रात के भोजन मे कोशिस करें कि अदरक व लहसुन किसी ना किसी रूप मे जरूर शामिल हो। क्योकी ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करने मे सहायक होते है। शरीर की इम्यूनिटी को मजबूर करते है। इसके अलावा रात मे शक्कर की जगह शहद का प्रयोग करें । ये आपके मेटाबोलिज़म को ठीक रखता है। वैसे भी खाने के बास शक्कर से बने मीठे को ना कहना ही शरीर के लिए लाभकारी होता है।
दलिया



रात का भोजन (dinner) हल्का ही होना चाहिए। जब आप सोते है तो शारीरिक क्रियाए बहोत ही धीमी हो जाती है इसका असर आपके पाचन मे भी असर करता है। इसलिए अगर रात का भोजन हल्का होगा जैसे की दलिया, आपका पेट कभी खराब नही होगा। आप दलिया मे हरी सब्जियाँ डालकर उसे और भी पौष्टिक बना सकते है।
रात के भोजन मे क्या नही खाना चाहिए
रात का भोजन क्या होना चाहिए। यह तो हम जान गए लेकिन अब जानते है कि हमे डिनर मे वे कौन सी चीजे है जिन्हे शामिल नही करना चाहिए।
मिठाई



अक्सर लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते है। खासकर रात के खाने ऐसा देखा जाता है। अगर आप भी dinner खाने के बाद मीठा खाने के शौकीन है तो इसे जल्द बंद कर दीजिए। क्योकी यह आपके लिए बिलकुल भी ठीक नही है, रात मे मीठा खाने से शरीर मे इंसुलिन रजिस्टेंस होता है। जिसके कारण आपको मोटापे की समस्याए उत्पन्न होने लगती है।
जंक फूड



वैसे तो जंक फूड हर तरह से नुकसान दायक होता है इसे ना ही खाए तो ही अच्छा है। लेकिन आज के दौर मे युवा रात के समय मे खाना बनाने की मेहनत से बचते है। या कई बार घर लौटते देरी हो जाने के कारण जंक फूड ऑर्डर करते है, ताकी खाकर जल्दी सो जाए। लेकिन रात मे यह फूड ज्यादा खतरनाक होता है। आपको एसिडिटी जैसी समस्याए होने लगती है। पेट में गैस बनना और ब्लड शुगर लेवल भी बढ्ने का खतरा होता है।
फल



शारीरिक स्वास्थ के लिए फल बहोत ही लाभकारी होते है। लेकिन रात के भोजन मे इसे शामिल करना ठीक नही है। क्योकी उस वक्त ये ठीक इसके बिपरीत भी कार्य कर सकते है। फलो मे कार्ब्स की अच्छी-ख़ासी मात्रा होती है। जो शुगर लेवल को बढ़ाती है और मधुमेह रोगियो के लिए ठीक नही है। अगर आप चाहे तो सोने के लगभग 3 घंटे पहले फलो का सेवन कर सकते है। यह जरूर फायदेमंद होगा।
कॉफी



ऑफिस मे काम करने वाले अक्सर कॉफी पीने के आदी हो जाते है। रात मे भी वे कॉफी पीते है ताकी देर तक काम कर सके, वर्कलोड कम हो। कॉफी मे कैफीन होता है जो आपको सोने नही देता। नींद पूरी नही होती जिसके कारण कई हेल्थ और मेंटल समस्याए जन्म लेने लगते है। इसलिए हो सके तो रात मे इससे दूरी बना के रखे।
रात का भोजन हमेशा लगभग आपके सोने से तीन घंटे पहले करना चाहिए। क्योकी हल्के भोजन को अच्छे से से डायजेस्ट होने मे लगभग इतना समय ही लगता है। सोते समय हमारा शरीर खुद को ठीक करता है। और इस समय बाकी शारीरिक गतिविधियां बहोत धीमी हो जाती है। पाचन क्रिया भी बहोत धीमी होती है। इसलिए रात के भोजन को ध्यान देकर ही खाना चाहिए।