Which things should always be kept secret

आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

इसका मतलब है हमे इन आयु, धन, घर के राज, गुरुमंत्र, मैथुन, दान, मान-सम्मान, अपमान और वैद्य को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। These 9 things are your secrets ये किसी को बताने लायक नही है । चलिए जानते है कैसे –

आयु – 

अपनी उम्र ऐसे ही किसी अंजान व्यक्ती को नही बताना चाहिए। सही उम्र पता लगाने से व्यक्ती आपको आपके उम्र के हिसाब से जज करने लगता है। वे आपकी काबिलियत को नजर अंदाज करते है। आप चाहकर भी उनके सामने अपनी विद्वता को सही से साबित करने मे असफल हो जायेंगे क्योकि सामने वाला व्यक्ती विशेष पहले से ही कुछ धारणाए बना लेगा या लेगी। इसके अलावा उम्र का पता होने से कुछ होग आपका नाजायज फायदा भी उठाने की कोशिस करेंगे। ( खासकर महिलाओ को अपनी उम्र छुपाना चाहिए ) 

धन – 

पैसा हर किसी की जरूरत है। हर कोई इसे पागलो की तरह पाना चाहता है। इसलिए आपके पास कितना पैसा है या आप कितना कमाते है किसी को नही बताना चाहिए। यहा तक की घर के सदस्यो एवं पत्नी को भी नही। क्योकी आपके धन का पता लगने पर लोग बेफिजूल मे आप पर आश्रित होने की कोशिस करेंगे। आपके अपने ही उन सुख-सुविधाओ की कामना करेंगे जिनकी वास्तव मे उस समय उन्हे जरूरत ही नही थी। धन का पता लगने पर यह आपके घर या बाहर विवाद का कारण भी बन सकता है। इसलिए आपके पास कितना धन है यह लोगो के लिए secret ही रहे तो अच्छा है। 

घर के राज – 

आपके घर के राज (secret) घर मे ही रहे तो बेहतर होगा। क्योकी बाहर के लोग आज के समय मे सिर्फ मनोरंजन ही चाहते है। उन्हे आपके दुख-दर्द, तकलीफ़ों से कोई फर्क नही पड़ता। घर के secret उजागर होने से आप दूसरों के सामने सिर्फ हसी के पात्र बनकर रह जायेंगे। और कई राज ऐसे होते है जिनका बाहर ना जाना ही बेहतर होता है। इससे आपके घरेलू संबद्ध भी बरकरार रहते है। व रिस्ते और भी मजबूत होते चले जाते है। ज़्यादातर गृहस्थ जीवन अंदरूनी राज उजागर होने से ही तबाह होते है। 

मंत्र –

मंत्रो को secret रखिए, यहा मंत्र से आशय तरीकों से है। अगर आपके गुरु या बड़े बुजुर्गो ने जीवन को खुशहाल बनाने या सफलता दिलाने का तरीका आपको बताया है। यह मंत्र दिया है कि कैसे आप इन उचाइयों को हासिल कर सकते है। तो अपने इन जीवन मंत्रो को दूसरों के साथ उजागर ना करे। क्योकि लोग आपको आपके ही रास्ते से बिचलित करने की कोशिस करते है। मंत्रो मे कमियाँ गढ़कर आपको पीछे खीचने का काम करते है। इसलिए अच्छा है की इन सफलता के मंत्रो को बिना बताए ही मंजिल की ओर बढ़ते जाए। 

मैथुन ( कामक्रिया ) –

अपने शारीरिक संबंधो को लेकर किसी के साथ चर्चा नही करनी चाहिए। ये आपकी personal secret बातें है जो आपके और आपके पार्टनर तक ही सीमित हो तो बेहतर है। अन्य किसी के साथ इन संबंधो को लेकर चर्चा करते है तो भविष्य मे आपको ही इन बातों की वजह से मुसकिलें झेलनी पड सकती है। मज़ाक मे ही सही लेकिन अक्सर पुरुष अपने दूसरे पुरुष साथी के साथ अपने संबंधो को उजाकर कर देते है। बाद मे पुरुष मित्र के मन मे आपके पार्टनर को लेकर कामुक भावनाए उत्पन्न हो सकती है। जो आपके जीवन मे नाटकीय बदलाव ला सकता है।   

मान – सम्मान – 

इंसान हमेशा मान-सम्मान का भूखा होता है। जितना मिले उतनी ही खुशी महसूस होती है। लेकिन कुछ लोगो को पूछा ना जाए तो शोर मचाना शुरू कर देते है। क्योकि उन्हे  अपने मान-सम्मान का दिखावा करने की आदत होती है। ऐसा ना करें । मान – सम्मान देने से बढ़ती है आपको सामने वाले से बता कर अपना सम्मान करवाने की जरूरत नही है। कई बार लोग अपने किसी रिस्तेदार के पदवी का नाम लेकर सम्मान की इच्छा करते है। अगर आप साधारण और सरल है तो लोग अपने आप ही सम्मान करना शुरू कर देंगे। 

अपमान – 

अगर बीते समय मे आपको अपमान का घूंट पीना पड़ गया हो तो इसे याद रखे लेकिन सबसे सामने जाहिर न होने दें। क्योकि शायद इससे आपको ही नुकसान सहना पड़े। जब आप लोगो को अपने हुए अपमान के बारे मे बताते है तो लोग आपके बारे मे ख्याली पुलाव बनाने लगते है। जिससे कई तरह की मन गढ़ंत बाते शुरू होती है। और दूसरे भी आपका मज़ाक बनाने लगते है। इसलिए अगर कही अपका  अपमान हुआ हो तो इसे दूसरों से secret रखे। जब तक की जरूरी ना हो। 

वैध (डॉक्टर) – 

वो कहते है न अपने डॉक्टर और वकील की बाते सबको नही बताना चाहिए। डॉक्टर की बात यानी के आपकी बीमारी, सभी को बताते ना फिरे जब तक की जरूरी ना हो।  क्योकी आपकी बीमारियों का पता लगने पर आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। पहले वे जो आपके साथ हमदर्दी व्यक्त्त करेंगे। दूसरे वो जो आपके साथ बीमारी की वजह से बुरा वरताव करेंगे। दोनों ही ठीक नही है । इसलिए अपने और डॉ. के बीच के बातों को secret रखें। 

दान – 

किसी को दान देना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। इसलिए दान देने वाले को बड़ा और श्रेष्ठ बताया जाता है। लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार अगर आप दिखावा करके पुण्य कमाने की कोशिस कर रहे है तो यह सब बेकार है। आपका दान देना बेकार हो जाएगा, दान बहोत ही पवित्र कार्य माना जाता है। इसे secret रखने पर ही इसके फल की कामना की जा सकती है। किसी को दान देने का भाव आपको अंदर से बिनम्र बनाता है। और बिनम्रता लोगो को जमीन से जुड़े रहने मे मदद करती है। 

क्या आपको लगता और भी ऐसे बहोत से secret है जिन्हे लोगो के साथ शेयर नही करना चाहिए?

इन्हे भी पढे 

इन बातों को हमेशा गुप्त ही रखना चाहिए? These things should always be kept secret का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा comment मे जरूर बताये। और दोस्तो के साथ share करें। साथ ही अगर हमारे ITS NEW THINK ब्लॉग से जुड़े कमियो को साझा करना चाहते है तो जरूर करें। हम उस पर कार्यवाही जरूर करेंगे ताकी आपको अच्छे अनुभव हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *