Luxury Hotels in India :- जब भी हम कही बाहर घूमने का प्लान बनाते है तो अच्छे होटेल्स को जरूर सर्च करते है। ताकी कुछ रहने, खाने और सोने जैसी जरूरते पूरी कर सकें। अगर बजट अच्छा है तो लक्जरी होटेल्स मे ठहरना पदण्ड करते है। लेकिन आज के दौर मे होटल रूम सिर्फ रहने और सोने की जगह नही रह गई। ये हमे रॉयल लाइफ जीने का एक मौका देती है। होटल जितना महंगा होगा उसकी सुविधाए उतनी ही ज्यादा होगी। लक्जरी होटल किसी ख्वाब से कम नही होते ये हमारे यात्राओ को यादगार बनाने मे अहम रोल अदा करते है। लेकिन इसके लिए कीमत भी ज्यादा देनी पड़ती है। आज हम इस लेख मे भारत के दस Luxury Hotels के बारे मे जानेंगे। जहाँ ठहरना पर्यटको को दीवाना बना देती है। तो चलिए जानते है भारत के सबसे महंगे होटलों के बारे में-
ये है भारत के दस सबसे महंगे होटल Top 10 Best Luxury Hotels in India
रामबाग पैलेस ( Rambagh Palace ), Jaipur



रामबाग पैलेस को भारत का सबसे महंगा होटल (most expensive hotel in india ) कहें तो गलत नही होगा। राजस्थान के जयपुर मे स्थित यह पैलेस कभी महाराजा सवाई मानसिंह २ का आधिकारिक निवास स्थान हुआ करता था। रामबाग पैलेस का निर्माण कार्य साल 1835 मे हुआ था। आजादी के पहले अंग्रेज़ो द्वारा इसे सरकारी भवन के रूप मे इस्तेमाल किया जाता था। बाद मे 1957 की घोषणा के बाद इसे होटल का रूप दे दिया गया। कहा जाता है की यह इतना खूबसूरात व भव्य है। जिसे देखकर लोग इसे राजस्थान का गहना भी कहते है। सितम्बर 2009 में कोंड नेस्ट ट्रेवलर मैगज़ीन मे इसे भारत का सबसे महंगा होटल कहा था। इस होटल में 33 खूबसूरत और आकर्षक सुइट हैं। रामबाग पैलेस रॉयल तो है ही इसकी सुविधाए भी अपने कस्टमर्स को रॉयल फील करवाती है। यहा एक रात टहरने का किराया 24 हजार रुपए से शुरू होकर मैक्सिमम 4 लाख तक जाता है।
ताज लेक पैलेस ( Taj Lake Palace ), Udaipur



राजस्थान के उदयपुर मे स्थित ताज लेक पैलेस को देखकर पहली नजर मे ही प्यार हो जायेगा। इसका वाईट रॉयल लुक बेहद ही खूबसूरत है। पिछोला झील मे स्थित ताज लेक पैलेस को लोकल्स जग निवास के नाम से भी जानते है। मेवाड़ के शाही वंशज महाराना जगत सिंह ने इस महल का निर्माण 1743 मे करवाया था। जिसका निर्माण काल 1746 तक चला। साल 1971 मे ताज ग्रुप ने इसे luxury होटल मे बदल दिया। सफ़ेद संगमरमर से बना यह होटल पिछोला झील के बीच जग आइलैंड मे बना हुआ है। होटल से आप अरावली हिल व झील का मनोहर दृश्य देख सकते हैं। जेम्स बॉन्ड फिल्म की शूटिंग ने इसे विदेशो मे भी फेमस कर दिया। इस होटल में 18 लग्जरी सुइट हैं व 65 आकर्षक कमरे उपलब्ध है। अगर आप यहा एक रात ठहरना चाहते है तो आपको 17 हजार से लेकर 3 लाख 80 हजार तक खर्च करने पड़ेंगे।
ओबेरॉय उदयविलास ( The Oberoi Udaivilas ), Udaipur



उदयपुर मे पिछोला झील के किनारे ओब्रोय उदयविला को उसकी luxurious services के कारण जाना जाता है। साल 2015 मे Travel + Leisure मैगजीन के द्वारा इसे worlds best hotel का अवार्ड दिया गया था। oberoi group of hotels के अंदर यह सर्वश्रेष्ठ होटल है। जिसे मेकाड के शाही वंशज ने ही बनवाया था जो कि लगभग 50 एकड़ मे फैला हुआ है। इस होटल मे 4 लग्जरी सुइट , एक कोहिनूर सुइट और 87 आकर्षक कमरे उपलब्ध है। पूरे होटल को पारंपरिक महल के रूप मे डेकोरेट किया गया है। अगर आप पूरे होटल को शानदार luxurius wedding के लिए बुक करना चाहते हैं तो लगभग 3.5 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा एक रात रुकना चाहते है तो 25 हजार से लेकर दो लाख रुपए तक खर्चने पड सकते हैं।
उम्मेद भवन पैलेस ( Umaid Bhawan Palace ), Jodhpur



जोधपुर मे स्थित उम्मेद भवन चित्तर की पहाड़ी पर बनाई गई है जो कि वहाँ की सबसे उची पहाड़ी है। उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह के द्वारा साल 1928 से 1943 के बीच किया गया था। जो की राजशाही परिवार का आधिकारिक निवास स्थान हुआ करती थी। आज भी यह जगह दुनिया की छ्ठवी सबसे बड़ी प्राइवेट रेजिडेंसी है। यह होटल तीन हिस्सों में बटा हुआ है, जिसमे पहला है ‘शाही निवास’, दूसरा है लग्जरी होटल और तीसरा है शाही म्यूजियम। उम्मेद भवन होटल को Taj Group of Hotels के द्वारा संचालित किया जाता है। इस होटल मे 78 लग्जरी सुइट है जो गेस्ट को यहाँ की बेस्ट रॉयल सर्विस देकर उनका हर पल यादगार बना देती है। यहा एक रात बिताने के लिए आपको 24 हजार से लेकर चार हजार तक खर्च करने पड सकते हैं।
द लीला पैलेस ( The Leela Palace ), Delhi



दिल्ली मे स्थित द लीला पैलेस जिन्हे The Leela Group के द्वारा संचालित किया जाता है। अपने एक खास hospitality और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। द लीला ग्रुप होटल चेन की शुरुआत C. P. Krishnan Nair ने की थी। इस होटल को बिजनेस ट्रैवलर काफी पसंद करते है। द लीला पैलेस मे 42 रॉयल कल्ब और 82 luxurius suit उपलब्ध है। यहाँ की highlight होटल छत पर बना बड़ा स्वीमिंग पूल है जहां से पूरे शहर का मनोहर दृश्य देखा जा सकता है। इसके अलावा इस होटल का रेस्टोरेन्ट भी अपने रॉयल फूड की वजह से लोकप्रिय है। द लीला पैलेस मे एक रात स्टे करने के लिए आपको 15 हजार से लेकर 3 लाख रूपए तक पे करना पड़ सकता है। जो पीक सीजन मे चार लाख 80 हजार रूपये तक जा सकता है। कहा जाता है यह होटल हाई सिक्योरिटी के लिए प्रसिद्ध है।
कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट ( Kumarakom Lake Resort ) Kerala



केरला मे स्थित कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट nature lovers के लिए सबसे best होटल है। अपने 25 एकड़ के क्षेत्र मे फैला यह होटल luxurious villas और suites, spa. swimming pool, meditation centre, health club, multi-cuisine restaurants, व traditional Kerala teashop के लिए जाना जाता है। यह भारत के most expensive beach resort मे एक माना जाता है। इस विला मे 59 रूम और विलास मौजूद हैं जो की पारंपरिक केरला इमारतों से प्रेरित है। अगर आप भी यहाँ के सुविधाओ का लुफ्ट उठाना चाहते थे तो एक रात का 12 हजार से लेकर 1.5 लाख तक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। केरल का यह कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट best luxury service अपने gest को देने के लिए जाना जाता है। जिसे जाने के बाद भुला पाना आसान नही होगा।
ओबेरॉय अमरविलास ( The Oberoi Amarvilas ), Agra



उत्तर प्रदेश के आगरा मे स्थित यह होटल ताजमहल के काफी नजदीक स्थित है। जिसके कारण आपको इस होटल से ताजमहल का perfect view देखने को मिलता है। इसका निर्माण अरब देशो की याद दिलाता है। मुगल राजशाही अंदाज मे बने इस होटल मे 64 लग्जरी कमरे है और सभी फेस ताजमहल की तरफ किया गया जिससे गेस्ट आराम से बैठकर इस ऐतिहासिक इमारत को देख सके। ओबेरॉय अमरविलास को The Oberoi Group संचालित करती है जिसकी शुरुआत Rai Bahadur Mohan Singh Oberoi ने 1934 मे की थी। अगर आप भी ओबेरॉय अमरविलास मे एक रात गुज़ारना चाहते है तो आपको 25 हजार से लेकर 1.5 लाख तक खर्च करने पड़ेंगे। ओबेरॉय अमरविलास आपको बालकनी मे प्राइवेट कैन्डल लाइट डिनर की सुबिधा भी देते है। जिससे कपल्स मूनलाइट मे ताजमहल के यादगार पल व्यतीत कर सकते है।
ओबेरॉय राजविलास ( The Oberoi Rajvilas ), Jaipur



पिंक सिटी राजस्थान मे स्थित राजविला को काफी पारंपरिक लुक दिया गया है। जो किसी राजस्थानी महल की तरह दिखाई देता। इसके अलावा यह इसके अंदर स्थित 280 साल पुराने शिवलिंग की वजह से भी जाना जाता है। अगर आप राजपूताना राजशाही का रायल लुफ्ट उठाना चाहते है तो यहाँ एक बार विजिट जरूर करें। 32 एकड़ मे फैला यह होटल एक हैरिटेज प्रॉपर्टी है। 71 luxurius कमरे वाला यह होटल कई तरह के स्पा, प्राइवेट पूल, कोहिनूर विलास जैसे लग्जरी सुविधाए अपने गेस्ट को प्रोवाइड कराता है। विदेशी पर्यटक यहा के वातावरण को बहोत पसंद करते है। अगर आप भी ओबेरॉय राजविलास के मेहमान नवाजी चाहते है तो आपको एक रात के लिए 25 हजार से लेकर 2 लाख तक का खर्च उठाना पड़ेगा। ओबेरॉय राजविलास के अपने dining experiences भी है।
ताज फलकनुमा पैलेस ( Taj Falaknuma Palace ), Hyderabad



तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित ताज फलकनुमा पैलेस हैदराबाद की सबसे luxurious होटल है। इसे साल 1893 में Paigah family द्वारा महल के रूप में बनवाया गया था। बाद में हैदराबाद निजाम ने इसका मालिकाना हक पा लिया। 32 एकड़ में बने हुए इस होटल मे 60 कमरे और 10 सुइट हैं। प्रसिद्द इमारत चारमीनार इससे पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साल 2010 में फलकनुमा पैलेस ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा । और इसका design William Ward Marret ने किया था। यह होटल आपको अपनी बेहतरीन महंगी सुविधाए तो देता ही है साथ ही यहां का dining hall काफी फेमस जहा पर कई बड़े दिग्गजों ने बैठकर भोजन किया है। अगर आप भी एक रात यहां ठहरने का मन बना रहे हैं तो आपको 1.5 लाख से अधिक तक खर्च करना पड़ सकता है।
लीला पैलेस ( The Leela Palace), Udaypur



उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर स्थित एक और luxurious hotel है ‘द लीला पैलेस। इसके होटल से पिछोला झील और अरावली पहाड़ियों का ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। अगर आप भी इस होटल में रहने का अनुमान लगा रहे हैं तो एक रात का किराया 17 हज़ार रुपये शुरू होकर मैक्सिमम 1 लाख रुपये के क़रीब तक जाते हैं।
भारत मे hotels industry मिलियन्स डॉलर का business करती है। इसकी वजह है यहाँ के पर्यटक स्थल व देश की विविधता। आश्चर्य की बात यह है कि कि ज्यादातर luxurious hotels राजस्थान में स्थित है। भविष्य मे hotels business और भी तेजी से grow करने वाली है। आपको Top 10 Best Luxury Hotels in India का यह information आपको कैसा लगा comment मे जरूर बताये।
इन्हे भी पढे :-
- पैसे कम है और चाहते है एक बजट फ्रेंडली ट्रिप तो ऐसे करे उपाए
- क्या आप जानते है भारत की दस सबसे लंबी नदियाँ कौन सी है